क्या रोहित शर्मा को टेस्ट से रिटायर होने के लिए किया गया मजबूर? टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने बताई सच्चाई

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उनके टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने से कई फैंस मायूस थे। टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने अब रोहित के रिटायरमेंट पर बात की है।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम के चुनाव से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान करके चौंका दिया। रोहित का टेस्ट करियर बढ़िया रहा लेकिन ऑस्ट्रलिया के खिलाफ श्रृंखला में वो संघर्ष करते हुए नजर आए। उस समय उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया और बाद में सभी को झटका दिया। कई लोगों को लगता है कि बीसीसीआई ने शर्मा को रिटायर होने के लिए मजबूर किया, ताकि वो नए सिरे से शुरू कर पाए। अब टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने सच्चाई बताई है।

क्या रोहित शर्मा को रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया गया?

अर्जुन मिरानी के पॉडकास्ट पर हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रहे टीम इंडिया के मैनेजर जयदेव शाह ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बात की। बता दें कि जयदेव सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने कहा, ‘रोहित के बच्चे का जन्म हुआ था। वो इसके बाद वापस आए और रन बनाने में असफल रहे। वो फॉर्म में नहीं थे। उन्हें आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिया गया लेकिन उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मुझे लगता है कि रोहित ने सोचा कि उन्हें रेड बॉल के मुकाबले वाइट बॉल पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।’

जयदेव ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि बोर्ड यह चीजें देख रहा था कि वो अगली टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम कैसे बनाएंगे। दो साल की साइकिल होती है और अगर नए खिलाड़ी सेट हो जाते हैं, तो यह अच्छी चीज होगी। ऐसा लग नहीं रहा था कि रोहित दो और साल खेल सकते हैं। उन्हें चोट भी लगी थी, जिसकी वजह से वो IPL के कुछ मैच नहीं खेले। मुझे लगता है कि उन्होंने यही सोचा और टीम को नई साइकिल में सही तरह से तैयार होने के लिए छोड़ दिया। इतने महत्वपूर्ण फैसले रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी खुद लेते हैं।’

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट पर करेंगे फोकस

रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। वो टेस्ट से भी रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, वनडे में उनका जलवा देखने को मिलता रहेगा। फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि शर्मा 2027 का मेंस वर्ल्ड कप खेलेंगे। इसके लिए उन्हें आने वाले ढाई साल में लगातार वनडे में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

  • Related Posts

    मोहम्मद सिराज: ‘ग़लती’ से लेकर मैच के हीरो तक, ओवल टेस्ट की पांच यादगार बातें

    भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में सिरीज़ का आख़िरी टेस्ट, क्रिकेट के रोमांच की हर कसौटी पर खरा उतरा. आख़िरी लम्हों तक कोई ये कह पाने की स्थिति में…

    IND vs ENG, 5th Test Day 5 Live Score: ओवल में टीम इंडिया का कमाल, 6 रन से जीता मुकाबला, 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म

    ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 रन से हराया। इस जीत के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 7 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 6 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 5 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 7 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 6 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?