शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर दुख ज़ाहिर किया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वह आदिवासी समुदाय, ग़रीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “उनके निधन से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.”

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर संवेदना व्यक्त की है.

निधन की ख़बर

सोमवार सुबह शिबू सोरेन के निधन की ख़बर उनके बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी.

हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.”

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक थे और लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे.

उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य किया. इसके अलावा, वह संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के भी सदस्य रहे.

  • Related Posts

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    भूमिका: डील तो हुई, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ मध्य-पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक अहम…

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    🇮🇳 रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत क्यों? 🛢 ट्रंप की धमकी और भारत पर सीधा हमला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 7 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 6 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 5 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 7 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 6 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?