पाकिस्तानी खिलाड़ियों के डब्ल्यूसीएल में हिस्सा लेने पर पीसीबी ने लगाई रोक, बताई ये वजह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) को लेकर अहम घोषणा की है. बोर्ड ने कहा है कि भविष्य में इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा.

लाहौर में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की एक बैठक के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी कर डब्ल्यूसीएल पर दोहरा और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि वो भविष्य में इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम नहीं भेज सकता.

पीसीबी इस बात से नाराज़ है कि भारत की टीम के साथ पाकिस्तान का ग्रुप मैच नहीं खेला गया था, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम को अंक दिए गए.

इससे पहले शनिवार, दो अगस्त को बर्मिंघम में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को नौ विकेट से हराया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवरों में 196 रनों का लक्ष्य दिया था जो उसने केवल एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

टी-20 मैचों की इस प्राइवेट क्रिकेट लीग में छह टीमें शामिल हैं जिनमें दुनिया के अलग-अलग मुल्कों के पूर्व क्रिकेटर्स खेलते हैं.

  • Related Posts

    मोहम्मद सिराज: ‘ग़लती’ से लेकर मैच के हीरो तक, ओवल टेस्ट की पांच यादगार बातें

    भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में सिरीज़ का आख़िरी टेस्ट, क्रिकेट के रोमांच की हर कसौटी पर खरा उतरा. आख़िरी लम्हों तक कोई ये कह पाने की स्थिति में…

    IND vs ENG, 5th Test Day 5 Live Score: ओवल में टीम इंडिया का कमाल, 6 रन से जीता मुकाबला, 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म

    ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 रन से हराया। इस जीत के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 6 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 6 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 4 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 6 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 5 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?