विपक्ष के हंगामे के बाद संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज होनी है चर्चा

ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा-राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोपहर 12 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा को संबोधित करेंगे.

सोमवार सुबह 11 बजे लोकसभा में प्रश्न काल शुरू हुआ. इस दौरान पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान लोकसभा में हंगामा हुआ.

स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने कुछ सांसदों का नाम लेकर कहा कि “आप सब ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए, फिर आप सदन बाधित कर रहे हैं. आप सदन क्यों नहीं चलने दे रहे? प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय है.”

इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

  • Related Posts

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    🇮🇳 रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत क्यों? 🛢 ट्रंप की धमकी और भारत पर सीधा हमला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड…

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    भारत और अमेरिका के बीच दो साल के भीतर ही हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. ये हैरान करने वाली बात है. सिर्फ़ दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 6 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 5 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 4 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?