एमआरआई मशीन में खिंचकर व्यक्ति की मौत, धातु पहनकर क़रीब जाना क्यों है ख़तरनाक?

न्यूयॉर्क के एक मेडिकल सेंटर में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत एमआरआई मशीन में खिंचने के कारण हो गई है. ये व्यक्ति मेटल (धातु) की भारी चेन पहन कर मशीन के पास चला गया था. चुंबकीय शक्ति की वजह से मशीन ने उस व्यक्ति को खींच लिया.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हादसा नासाऊ ओपन एमआरआई सेंटर में हुआ.

पुलिस के मुताबिक व्यक्ति बिना अनुमति एक सक्रिय एमआरआई रूम में दाखिल हो गया था.

व्यक्ति की पत्नी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वो अपना स्कैन करवाने एमआरआई रूम गई थीं. स्कैन के बाद उन्होंने अपने पति को अंदर बुलाया था लेकिन जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुए, गले में पहनी धातु की चेन मशीन की ओर खिंच गई और उन्हें ज़ोर से खींच लिया गया.

एमआरआई मशीनें बेहद शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करके शरीर के भीतर की विस्तृत छवियां बनाती हैं. आमतौर पर मरीजों को स्कैन से पहले धातु की सभी चीजें हटाने और अपने कपड़े बदलने के लिए कहा जाता है.

  • Related Posts

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    🇮🇳 रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत क्यों? 🛢 ट्रंप की धमकी और भारत पर सीधा हमला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड…

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    भारत और अमेरिका के बीच दो साल के भीतर ही हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. ये हैरान करने वाली बात है. सिर्फ़ दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 6 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 5 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 4 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?