राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ़ के मुद्दे पर दक्षिण कोरिया को लेकर क्या एलान किया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया से निर्यात होने वाले सामानों पर 15 फ़ीसदी का टैरिफ़ लगाएगा. हालांकि उनकी ओर से ये घोषणा दक्षिण कोरिया के साथ ट्रेड डील होने के बाद आई है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ ट्रेड डील पर पूरी तरह से सहमत हो गया है.”

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने कहा है कि इस समझौते से उनका देश बाक़ी देशों के मुक़ाबले समान या बेहतर स्थिति में रहेगा.

यह घोषणा ठीक एक दिन पहले आई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ट्रेड डील के लिए तय की गई 1 अगस्त की समयसीमा खत्म हो रही थी.

इस समयसीमा तक देशों को अमेरिका के साथ समझौता करना है, वरना उन्हें ज़्यादा टैरिफ़ का सामना करना पड़ेगा.

हालांकि अगर दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से साथ यह समझौता नहीं किया होता, तो उस पर 25 फ़ीसदी लगाया जाता.

‘रूस से दोस्ती’ पर भारत को ट्रंप की धमकी के ये चार ख़तरे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है.

यानी भारत से जो भी सामान अमेरिका जाएगा, उस पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा. सबसे अहम बात है कि ट्रंप ने रूस से हथियार और तेल ख़रीदने पर भारत के ख़िलाफ़ 25 प्रतिशत के अलावा भी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है.

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से सैन्य उपकरण और तेल ख़रीदता है, जिससे रूस को यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है. ट्रंप ने कहा कि इसके लिए भारत को अतिरिक्त ‘पेनल्टी’ भरनी होगी.

ट्रंप ने भारत के ख़िलाफ़ टैरिफ की घोषणा तब की है, जब दोनों देशों के बीच महीनों से किसी ट्रेड डील पर पहुँचने के लिए बात चल रही थी. ट्रंप ने एक अगस्त की डेडलाइन दे रखी थी लेकिन अब तक इस पर बात नहीं बन पाई. आख़िरकार ट्रंप ने डेडलाइन के दो दिन पहले भारत के ख़िलाफ़ टैरिफ़ की घोषणा कर दी.

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारत ट्रंप की धमकी के बाद रूस के मामले में झुक जाएगा?

ट्रंप ने लगाया भारत पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़, यह वजह बताई

अमेरिका के राष्ट्रप​ति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा कर दी है.

ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए बयान में ट्रंप ने कहा है कि एक अगस्त से अमेरिका भारत से आने वाली वस्तुओं पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ़ लगाने की घोषणा की थी लेकिन इस पर बातचीत के लिए उन्होंने इस पर रोक लगा दी थी.

साथ ही ट्रेड डील पर बातचीत के लिए इसकी डेडलाइन 1 अगस्त तय की थी.

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी लेकिन उसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई थी.

  • Related Posts

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    भूमिका: डील तो हुई, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ मध्य-पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक अहम…

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    🇮🇳 रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत क्यों? 🛢 ट्रंप की धमकी और भारत पर सीधा हमला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    • June 15, 2026
    • 2 views
    ट्रंप-ईरान की डील इजरायल को नामंजूर, फिर मंडराने लगा जंग का खतरा

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 7 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 6 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 5 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 7 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 6 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?