टेस्ट में वनडे जैसा शतक… बर्मिंघम में जेमी स्मिथ की आंधी, टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही टीम इंडिया को दो विकेट जल्दी मिल गए। लेकिन फिर जेमी स्मिथ ने कमाल की पारी खेल दी।

jamie smith main

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई। सिराज ने इंग्लैंड के लगातार 2 बल्लेबाजों को आउट कर आग उगल दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को धो दिया। जेमी स्मिथ ने इस मैच में फंसी हुई इंग्लैंड की टीम को एक बेहतरीन शतक मार मुसीबत से निकाल दिया। जेमी स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों पर शतक ठोका है।

जेमी स्मिथ का शानदार शतक

भारतीय टीम के गेंदबाजों पर जेमी स्मिथ ने गजब का हमला बोला। जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया। स्मिथ ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपना शतक भी रविंद्र जडेजा की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाकर पूरा किया है।

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
80 जेमी स्मिथ बनाम इंड एजबेस्टन 2025
85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015

दो गेंदों पर दो विकेट उड़े थे

इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को परेशानी में डाल दिया था। दिन शुरू होते ही मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों पर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। सिराज ने पहले जो रूट को 22 रन पर आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने बेन स्टोक्स को भी आउट कर दिया। इससे 84 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम आउट हो गई।

जेमी स्मिथ की ब्रूक के साथ साझेदारी

लेकिन इसके बाद जेमी स्मिथ ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर इंग्लैंड को मूसीबत से निकाल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 154 गेंदों पर 165 रन जोड़ दिए। इससे लंच तक इंग्लैंड की टीम का स्कोर 5 विकेट पर 249 रन हो गया। जेमी स्मिथ 102 और हैरी ब्रूक 91 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • Related Posts

    मोहम्मद सिराज: ‘ग़लती’ से लेकर मैच के हीरो तक, ओवल टेस्ट की पांच यादगार बातें

    भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में सिरीज़ का आख़िरी टेस्ट, क्रिकेट के रोमांच की हर कसौटी पर खरा उतरा. आख़िरी लम्हों तक कोई ये कह पाने की स्थिति में…

    IND vs ENG, 5th Test Day 5 Live Score: ओवल में टीम इंडिया का कमाल, 6 रन से जीता मुकाबला, 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म

    ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 रन से हराया। इस जीत के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 1 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 3 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 3 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 3 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 3 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    ‘दुश्मन अगर ख़ुद को बर्बाद करने पर तुला हो तो न दें दख़ल’, ट्रंप की भारत को धमकी पर जानकार क्या बोले

    • August 7, 2025
    • 12 views
    ‘दुश्मन अगर ख़ुद को बर्बाद करने पर तुला हो तो न दें दख़ल’, ट्रंप की भारत को धमकी पर जानकार क्या बोले