उत्तर प्रदेश – Today Samachar 24

UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप
बड़ौत, बागपत (उत्तर प्रदेश):
नवरात्रि और रामलीला के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हिंदू नेता साध्वी प्राची ने अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने गरबा और रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों में आधार कार्ड से एंट्री अनिवार्य करने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि इन आयोजनों में मुस्लिम युवक अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पहचान पत्र दिखाना आवश्यक होना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि यदि गरबा सुरक्षित स्थल है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को भी वहां भेजें।

उनका यह बयान आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में गरमाहट बढ़ गई।

कुछ लोगों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता बताया।

वहीं समर्थकों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका हो सकता है, बशर्ते यह नियम सभी पर समान रूप से लागू किया जाए।

Conclusion

साध्वी प्राची के इस बयान ने एक बार फिर धर्म और राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब देखना होगा कि इस पर सरकार और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत
बिजनौर। जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेल से भरे टैंकर और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन अपनी लेन पर जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने अचानक संतुलन खो दिया और दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। राहगीरों ने मदद करने की कोशिश की लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और टैंकर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम लोगों की जान पर भारी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल मृतक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर सावधानी बरतना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: आसमान में ड्रोन, ज़मीन पर ख़ौफ़
अमरोहा ज़िले के फ़त्तेपुर माफ़ी गाँव में आधी रात होने को है, लेकिन लोगों की आँखों में नींद नहीं है. उनके हाथों में लाठी-डंडे और देसी हथियार हैं.

पिछले कुछ हफ़्तों से गाँव के लोग पूरी रात जागकर पहरेदारी कर रहे हैं.

गाँव के नौजवान छोटे-छोटे समूहों में गलियों और खेतों में गश्त लगाते हैं. लेकिन उनकी निगाहें ज़्यादा ज़मीन पर नहीं, बल्कि आसमान में रहती हैं.

जब एक युवक से पूछा गया कि वह ऊपर क्या देख रहा है, तो उसने कहा, “ड्रोन.” ग्रामीणों को शक है कि ये ड्रोन चोरों की मदद करते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक ड्रोन और चोरी की घटनाओं के बीच किसी तरह का सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है.

ग़ज़ा: भुखमरी शरीर पर क्या असर करती है?
संयुक्त राष्ट्र के फ़ूड एड प्रोग्राम ने चेतावनी दी है कि ग़ज़ा पट्टी में क़रीब हर तीन व्यक्तियों में से एक कई दिनों तक बिना खाए रह रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग़ज़ा में ‘भुखमरी’ है, जबकि इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस बात से इनकार किया है.

पिछले कुछ दिनों में इसराइल ने, जो ग़ज़ा में भुखमरी के दावों को नकारता है, वहाँ मदद पहुँचाने के लिए ‘अस्थाई संघर्ष विराम’ का ऐलान किया है.

लेकिन संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ़्लेचर का कहना है कि भुखमरी रोकने के लिए ‘बहुत बड़ी मात्रा में’ भोजन की ज़रूरत है.

दो भाइयों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:बिजनौर में सड़क हादसा, हरिद्वार जल लेने जा रहे थे
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के भगुवाला के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे दो भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय शोभित पाल की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई सौरभ पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शोभित पाल को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों सगे भाई बरेली से हरिद्वार जल लेने के लिए निकले थे। मृतक शोभित पाल कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता था। उसकी शादी सिर्फ एक साल पहले हुई थी और उसकी चार महीने की एक बेटी भी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बिजनौर में चाट खाने के बाद 3 दर्जन बीमार:फूड प्वॉयजनिंग का हुए शिकार, अधिकांश बच्चे; 5 जिला अस्पताल रेफर
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर कलां में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। गांव में शाम के समय चाट खाने के बाद करीब 30 लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं।

रात लगभग आठ बजे ग्रामीणों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई परिवारों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखने लगे। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर लाया गया।

बीमार हुए लोगों में मुलफैज, इल्मा, सनूबी, अरहमा, अली, रेशमा, आलिया, अलीना, नगमा, समरीन, अफीफा, यासमीन और नरगिस शामिल हैं। चार से सात वर्ष आयु के पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बिकने वाली चाट खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। रात होते-होते बीमारों की संख्या बढ़ती गई।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. इंद्राज सिंह, डॉ. नवनीत और डॉ. दिलशाद अहमद की टीम ने बीमारों का उपचार किया।

ड्रोन अफवाहों के बीच लोगों के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी:नगीना में सीओ और थाना प्रभारी ने दी जानकारी, अफवाह न फैलाएं
बिजनौर में ड्रोन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नगीना और कोतवाली देहात में सीओ और थाना प्रभारी ने लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाई है। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें ड्रोन से संबंधित जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ड्रोन से जुड़ी किसी भी भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

गलतफहमी से अफवाहें फैलती

बिजनौर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय ड्रोन जैसी रोशनी दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं। कई बार खिलौना हेलिकॉप्टर या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ लिया जाता है। इस प्रकार की गलतफहमी से अफवाहें फैलती हैं और लोगों में अनावश्यक भय पैदा होता है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रात में गश्त बढ़ा दी है। गांव-गांव में जनसभाएं और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी ड्रोन धारकों का सत्यापन और पंजीकरण किया जा रहा है। तकनीकी निगरानी के माध्यम से ड्रोन संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है।

112 को तत्काल सूचित

पुलिस ने जिले की सभी ग्राम सुरक्षा समितियों से अपील की है कि ड्रोन के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर 112 को तत्काल सूचित करें। साथ ही कानून को अपने हाथ में न लें और अपराधी दृष्टिकोण से प्रभावित न हों। नियमों के अनुसार, 250 ग्राम से अधिक वजन वाले सभी ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य है।

अनाधिकृत रूप से ड्रोन उड़ाने या बिना अनुमति के इसका संचालन करने पर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। खिलौना हेलीकॉप्टर या ड्रोन आमतौर पर 250 ग्राम से कम वजन के होते हैं।

इनकी उड़ान क्षमता सीमित होती है। ये बच्चों के खिलौने जैसे चमकदार रंगों या LED लाइट वाले होते हैं। इनकी रिमोट कंट्रोल की रेंज 50 से 100 मीटर तक होती है। ये ड्रोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

पंजीकृत या प्रोफेशनल ड्रोन बड़े आकार के होते हैं। इनकी उड़ान क्षमता 20 मिनट से अधिक होती है। इनके पंखों पर स्थिर LED सिग्नल लाइट्स लगी होती हैं। इनमें कैमरा और रिकॉर्डिंग उपकरण लगे होते हैं। ये अधिक ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और GPS तकनीक का प्रयोग करते हैं।

शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, अफवाह न फैलाएं और दूसरों को भी शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ड्रोन का उपयोग करने से पहले अनिवार्य अनुमति और पंजीकरण अवश्य कराएं।

यूपी के जिलों में रात में निकल रहे ड्रोन्स, गांवों में दहशत, लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे लोग
उत्तर प्रदेश के हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर जिले में कुछ दिनों से रात में उड़ते ड्रोनों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. उनका दावा है कि रात होते ही आसमान में ड्रोन उड़ने लगते हैं. यह घटनाक्रम पिछले दो-तीन दिन से लगातार हो रहा है. इस वजह से गांवों में लोग लाठी लिए रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. इन ड्रोन्स का पता लगाने के लिए 21 थानों की पुलिस लगी हुई है.

इंडिया टुडे के संजीव शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर में रात में उड़ते ड्रोन्स को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल है. इसी डर से कई जगहों पर लोग शोर भी मचाने लगे हैं. हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद से ड्रोन की गतिविधियों में थोड़ी कमी जरूर आई है. हालांकि कई गांव ऐसे हैं जहां ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्हें अब भी ड्रोन दिखाई दे रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनौर के एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 21 थाने इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. 100 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. हालांकि अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है कि इन ड्रोन्स के पीछे कौन है.

“कुछ स्थानों से रात में ड्रोन उड़ने की सूचनाएं मिली हैं. इसके बाद पुलिस को एक्टिव किया गया है. कुछ जगह प्लेन की लाइट्स भी थीं जिन्हें ड्रोन समझा गया. फिर भी पूरी जांच की जा रही है. ग्रामीणों से भी अपील है कि अगर उन्हें कहीं भी ड्रोन दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.”

एक ग्रामीण गुलजार मियां ने बताया कि दो-तीन ड्रोन उनकी छत से निकलकर गए. इस दौरान आधे घंटे तक ड्रोन गांव में रहे. वहीं, दूसरे ग्रामीण हेमंत त्यागी ने बताया,

“गांव के शेर सिंह सैनी के घर पर ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया. जब मोहल्ले के अन्य लोगों ने इसे देखा तो शोर मचाया. शोर सुनते ही ड्रोन वहां से वापस चला गया. घटना के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन गांव में डर का माहौल जरूर बन गया है. लोगों ने इस घटना की जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी है.”

हापुड़ के ASP विनीत भटनागर ने 21 जुलाई को कहा,

“इलाकों में बीते कुछ दिनों से रात में उड़ते हुए अजीब ऑब्जेक्ट देखे जा रहे हैं. जिन्हें लोग ड्रोन समझ रहे हैं. इसको लेकर लोगों की डायल 112 पर कई शिकायतें भी मिली हैं. लोगों को डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है. हम इसकी पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. जल्दी ही पूरा सच सामने आ जाएगा.”

उन्होंने यह भी बताया कि कई बार यूट्यूबर या कॉन्टेंट क्रिएटर रात में वीडियो बनाने के लिए ड्रोन उड़ाते हैं. ऐसा लगता है कि यह मामला भी कुछ वैसा ही है. हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरी गहराई से इसकी जांच कर रहे हैं. इसके लिए अलग से कुछ डेडिकेटेड टीमें बनाई गई हैं. ड्रोन ऑपरेटर और यूट्यूबर्स से भी संपर्क किया जा रहा है. साथ ही संदिग्ध जगहों की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है.

कौन है गैंगस्टर जाकिब, बिस्तर के विवाद में बिजनौर जेल में कैदी को पीट-पीट कर मार डाला
यूपी के बिजनौर जेल में एक कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जाकिब से कैदी का बिस्तर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जाकिब ने उसकी हत्या कर दी।

रामबाबू मित्तल, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जेल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें बैरक के अंदर हुए मामूली विवाद ने एक बंदी की जान ले ली। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी बंदी आशु चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि अमरोहा के कुख्यात गैंगस्टर जाकिब ने बिस्तर हटाने को लेकर हुए विवाद में आशु पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झगड़ा बना जानलेवा

जेल प्रशासन के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बैरक संख्या-13 बी में हुई। बताया गया कि गैंगस्टर जाकिब ने आशु से बिस्तर कुछ दूर करने के लिए कहा था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट शुरू हो गई। जेल के प्रत्यक्षदर्शियों सूत्रों के मुताबिक, जाकिब ने पहले आशु को तीन जोरदार घूसे मारे, फिर ग्रिल पर लटककर उस पर लात मार दी। इससे आशु दूर जाकर गिरा और बेसुध हो गया।

बचाने की कोशिश नाकाम

घटना के समय अन्य बंदी बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन जाकिब इतने गुस्से में था कि किसी की नहीं सुनी और आशु को लगातार मारता रहा। जब आशु की हालत बिगड़ गई तो जेल कर्मी उसे जेल अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत से पहले का झगड़ा और शिफ्टिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक आशु को कुछ दिन पहले बैरक नंबर 12 से 13 बी में शिफ्ट किया गया था। 19 जून को आशु का बंदी अर्जुन से झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसे दूसरी बैरक में स्थानांतरित किया गया, लेकिन यहां भी उसकी जानलेवा झड़प गैंगस्टर जाकिब से हो गई।

कौन है आरोपी और मृतक

मृतक आशु चौहान वर्ष 2017 में दिल्ली से चोरी की गई एक ईको कार को बेचने के प्रयास में पकड़ा गया था। अमरोहा की डिडौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और फिर कई कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे 1 अक्टूबर 2024 को बिजनौर जेल भेजा गया था। वहीं, आरोपी जाकिब अमरोहा के जोया कस्बे का निवासी है और उस पर लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 29 अक्टूबर 2023 से बिजनौर जेल में बंद है।

प्रशासन की जांच और कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम विनय कुमार, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ राकेश वशिष्ठ और कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे और जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी जाकिब से पूछताछ जारी है। जेलर की तहरीर पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जेल प्रशासन ने तीन घंटे तक घटना छिपाए रखी

जेल में एक बजे शुरू हुए खूनी संघर्ष की सूचना जेल प्रशासन ने स्थानीय एसएसपी और जिलाधिकारी से तीन घंटे तक छिपाए रखी। मीडिया द्वारा जब एसएसपी से घटना के बारे में पूछा गया, तब प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारों को मानें तो बंदी आशु को ढाई घंटे बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए वापस भेज दिया कि इसकी मौत काफी देर पहले ही चुकी है।

Bijnor News : बुग्गी के नीचे दबकर दो बच्चों की मौत, ममेरे-फुफेरे भाई थे दोनों, माता-पिता की थे इकलौती संतान
Bijnor News बिजनौर के हिरनाखेड़ी गांव में बुग्गी पलटने से ममेरे और फुफेरे दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बुग्गी में कटरे को जोड़कर उसे प्रशिक्षित कर रहे थे तभी उसने अचानक दौड़ लगानी शुरू कर दी और बुग्गी पलट गई।

संवाद सहयोगी, जागरण, चांदपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनाखेड़ी में बुग्गी पलटने से उसके नीचे दबकर ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।

इकलौती संतान थे दोनों

थाना क्षेत्र के ग्राम हिरना खेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह सोमवार की देर शाम बुग्गी में नया कटरा जोड़कर उसे प्रशिक्षित कर रहे थे। बुग्गी पर वीरेंद्र सिंह के साथ उनका नाती 13 वर्षीय अनिरुद्ध सिरोही उर्फ कुश कुमार पुत्र दीपक सिरोही निवासी मुरलीवाला थाना अफजलगढ़ व पौता 6 वर्षीय लव कुमार पुत्र जितेंद्र भी बैठे थे। दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।