बिजनौर – Today Samachar 24
भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत
बिजनौर। जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेल से भरे टैंकर और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन अपनी लेन पर जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने अचानक संतुलन खो दिया और दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। राहगीरों ने मदद करने की कोशिश की लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और टैंकर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम लोगों की जान पर भारी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल मृतक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर सावधानी बरतना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।
दो भाइयों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:बिजनौर में सड़क हादसा, हरिद्वार जल लेने जा रहे थे
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के भगुवाला के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे दो भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय शोभित पाल की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई सौरभ पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शोभित पाल को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों सगे भाई बरेली से हरिद्वार जल लेने के लिए निकले थे। मृतक शोभित पाल कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता था। उसकी शादी सिर्फ एक साल पहले हुई थी और उसकी चार महीने की एक बेटी भी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिजनौर में चाट खाने के बाद 3 दर्जन बीमार:फूड प्वॉयजनिंग का हुए शिकार, अधिकांश बच्चे; 5 जिला अस्पताल रेफर
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर कलां में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। गांव में शाम के समय चाट खाने के बाद करीब 30 लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
रात लगभग आठ बजे ग्रामीणों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई परिवारों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखने लगे। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर लाया गया।
बीमार हुए लोगों में मुलफैज, इल्मा, सनूबी, अरहमा, अली, रेशमा, आलिया, अलीना, नगमा, समरीन, अफीफा, यासमीन और नरगिस शामिल हैं। चार से सात वर्ष आयु के पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बिकने वाली चाट खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। रात होते-होते बीमारों की संख्या बढ़ती गई।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. इंद्राज सिंह, डॉ. नवनीत और डॉ. दिलशाद अहमद की टीम ने बीमारों का उपचार किया।
ड्रोन अफवाहों के बीच लोगों के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी:नगीना में सीओ और थाना प्रभारी ने दी जानकारी, अफवाह न फैलाएं
बिजनौर में ड्रोन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नगीना और कोतवाली देहात में सीओ और थाना प्रभारी ने लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाई है। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें ड्रोन से संबंधित जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ड्रोन से जुड़ी किसी भी भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
गलतफहमी से अफवाहें फैलती
बिजनौर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय ड्रोन जैसी रोशनी दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं। कई बार खिलौना हेलिकॉप्टर या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ लिया जाता है। इस प्रकार की गलतफहमी से अफवाहें फैलती हैं और लोगों में अनावश्यक भय पैदा होता है।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रात में गश्त बढ़ा दी है। गांव-गांव में जनसभाएं और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी ड्रोन धारकों का सत्यापन और पंजीकरण किया जा रहा है। तकनीकी निगरानी के माध्यम से ड्रोन संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है।
112 को तत्काल सूचित
पुलिस ने जिले की सभी ग्राम सुरक्षा समितियों से अपील की है कि ड्रोन के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर 112 को तत्काल सूचित करें। साथ ही कानून को अपने हाथ में न लें और अपराधी दृष्टिकोण से प्रभावित न हों। नियमों के अनुसार, 250 ग्राम से अधिक वजन वाले सभी ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य है।
अनाधिकृत रूप से ड्रोन उड़ाने या बिना अनुमति के इसका संचालन करने पर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। खिलौना हेलीकॉप्टर या ड्रोन आमतौर पर 250 ग्राम से कम वजन के होते हैं।
इनकी उड़ान क्षमता सीमित होती है। ये बच्चों के खिलौने जैसे चमकदार रंगों या LED लाइट वाले होते हैं। इनकी रिमोट कंट्रोल की रेंज 50 से 100 मीटर तक होती है। ये ड्रोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।
पंजीकृत या प्रोफेशनल ड्रोन बड़े आकार के होते हैं। इनकी उड़ान क्षमता 20 मिनट से अधिक होती है। इनके पंखों पर स्थिर LED सिग्नल लाइट्स लगी होती हैं। इनमें कैमरा और रिकॉर्डिंग उपकरण लगे होते हैं। ये अधिक ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और GPS तकनीक का प्रयोग करते हैं।
शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, अफवाह न फैलाएं और दूसरों को भी शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ड्रोन का उपयोग करने से पहले अनिवार्य अनुमति और पंजीकरण अवश्य कराएं।
कौन है गैंगस्टर जाकिब, बिस्तर के विवाद में बिजनौर जेल में कैदी को पीट-पीट कर मार डाला
यूपी के बिजनौर जेल में एक कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जाकिब से कैदी का बिस्तर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जाकिब ने उसकी हत्या कर दी।
रामबाबू मित्तल, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जेल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें बैरक के अंदर हुए मामूली विवाद ने एक बंदी की जान ले ली। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी बंदी आशु चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि अमरोहा के कुख्यात गैंगस्टर जाकिब ने बिस्तर हटाने को लेकर हुए विवाद में आशु पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
झगड़ा बना जानलेवा
जेल प्रशासन के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बैरक संख्या-13 बी में हुई। बताया गया कि गैंगस्टर जाकिब ने आशु से बिस्तर कुछ दूर करने के लिए कहा था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट शुरू हो गई। जेल के प्रत्यक्षदर्शियों सूत्रों के मुताबिक, जाकिब ने पहले आशु को तीन जोरदार घूसे मारे, फिर ग्रिल पर लटककर उस पर लात मार दी। इससे आशु दूर जाकर गिरा और बेसुध हो गया।
बचाने की कोशिश नाकाम
घटना के समय अन्य बंदी बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन जाकिब इतने गुस्से में था कि किसी की नहीं सुनी और आशु को लगातार मारता रहा। जब आशु की हालत बिगड़ गई तो जेल कर्मी उसे जेल अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत से पहले का झगड़ा और शिफ्टिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक आशु को कुछ दिन पहले बैरक नंबर 12 से 13 बी में शिफ्ट किया गया था। 19 जून को आशु का बंदी अर्जुन से झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसे दूसरी बैरक में स्थानांतरित किया गया, लेकिन यहां भी उसकी जानलेवा झड़प गैंगस्टर जाकिब से हो गई।
कौन है आरोपी और मृतक
मृतक आशु चौहान वर्ष 2017 में दिल्ली से चोरी की गई एक ईको कार को बेचने के प्रयास में पकड़ा गया था। अमरोहा की डिडौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और फिर कई कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे 1 अक्टूबर 2024 को बिजनौर जेल भेजा गया था। वहीं, आरोपी जाकिब अमरोहा के जोया कस्बे का निवासी है और उस पर लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 29 अक्टूबर 2023 से बिजनौर जेल में बंद है।
प्रशासन की जांच और कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम विनय कुमार, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ राकेश वशिष्ठ और कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे और जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी जाकिब से पूछताछ जारी है। जेलर की तहरीर पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जेल प्रशासन ने तीन घंटे तक घटना छिपाए रखी
जेल में एक बजे शुरू हुए खूनी संघर्ष की सूचना जेल प्रशासन ने स्थानीय एसएसपी और जिलाधिकारी से तीन घंटे तक छिपाए रखी। मीडिया द्वारा जब एसएसपी से घटना के बारे में पूछा गया, तब प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारों को मानें तो बंदी आशु को ढाई घंटे बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए वापस भेज दिया कि इसकी मौत काफी देर पहले ही चुकी है।
Bijnor News : बुग्गी के नीचे दबकर दो बच्चों की मौत, ममेरे-फुफेरे भाई थे दोनों, माता-पिता की थे इकलौती संतान
Bijnor News बिजनौर के हिरनाखेड़ी गांव में बुग्गी पलटने से ममेरे और फुफेरे दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बुग्गी में कटरे को जोड़कर उसे प्रशिक्षित कर रहे थे तभी उसने अचानक दौड़ लगानी शुरू कर दी और बुग्गी पलट गई।
संवाद सहयोगी, जागरण, चांदपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनाखेड़ी में बुग्गी पलटने से उसके नीचे दबकर ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।
इकलौती संतान थे दोनों
थाना क्षेत्र के ग्राम हिरना खेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह सोमवार की देर शाम बुग्गी में नया कटरा जोड़कर उसे प्रशिक्षित कर रहे थे। बुग्गी पर वीरेंद्र सिंह के साथ उनका नाती 13 वर्षीय अनिरुद्ध सिरोही उर्फ कुश कुमार पुत्र दीपक सिरोही निवासी मुरलीवाला थाना अफजलगढ़ व पौता 6 वर्षीय लव कुमार पुत्र जितेंद्र भी बैठे थे। दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
बिजनौर : चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, चीख सुनकर खेत में पहुंचा पति और…
Bijnor News बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना में एक गुलदार ने 56 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। वह अपने पति के साथ जंगल में चारा लेने गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
उपचार के लिए भेजा जिला संयुक्त चिकित्सालय
क्षेत्र में गुलदार के हमले में पहले हो चुकी है तीन लोगों की मौत
संवाद सूत्र, हीमपुर दीपा (बिजनौर)। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव पिलाना के जंगल में पति के साथ पशु चारा लेने गई 56 वर्षीय महिला को गुलदार ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। स्वजन ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
गांव पिलाना निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी पत्नी किश्वरी खातून 56 वर्ष के साथ बोगी से पशु चारा लेने गए थे। इस बीच पति-पत्नी घास काटते समय अलग-अलग हो गए। गन्ने के खेत में छिपे हुए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिसकी चीख से महिला का पति शाहिद मौके पर पहुंच गया और शोर मचा कर गुलदार को भगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद जंगल में काम कर रहे ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल किश्वरी खातून को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर भर्ती कर दिया है।
क्षेत्र में गुलदार के हमले में हो चुकी हैं तीन मौत
वर्ष 2024 में जुलाई और अगस्त के माह में गांव पिलाना की किशोरी सलोनी पुत्री कोमल सिंह तथा संतोष देवी पत्नी करण त्यागी व गांव जलालपुर भूड़ के जंगल में किसान पीयूष पुत्र कुलबीर सिंह 45 वर्ष को गुलदार ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। दो माह के भीतर हुई तीन दुखद घटनाओं को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि गांव पिलाना के जंगल में उक्त महिला को फिर गुलदार ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बिजनौर में थाना प्रभारी लाइन हाजिर:कुंडल स्नैचिंग मामलों में लापरवाही, SP ने की कार्रवाई, नए थाना अध्यक्ष की नियुक्ति
बिजनौर के नगीना कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को एसपी अभिषेक झा ने लाइन हाजिर कर दिया है। पिछले दो महीनों में क्षेत्र में हुई कुंडल स्नैचिंग और अन्य अपराधों के अनावरण में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई। धर्मेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
कठोर विभागीय कार्रवाई की
उनकी जगह नूरपुर थाने के गोरक्षधाम चौकी प्रभारी प्रवेज कुमार को कोतवाली देहात का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपी अभिषेक झा ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जांच में पूरी सतर्कता बरतें। अपराधों की विवेचना और अनावरण में लापरवाही पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी जिन्‍होंने लगाया शोषण का आरोप? पहली बार चंद्रशेखर आजाद ने दिया जवाब
मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ‘ये मामला महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ है। मेरे संस्कारों में है कि महिला के सम्मान के प्रति सजग रहूं। मुझे पता चला है वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा।’
लोकसभा चुनाव तक चुप थी मैं: रोहिणी
रोहिणी ने कई लड़कियों के शोषण का लगाया आरोप
डॉ. रोहिणी घावरी का कहना है कि जब वह चंद्रशेखर आजाद के साथ रिलेशन में थीं, तब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं। रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि कई लड़कियां उनसे संपर्क कर रही हैं। इन लड़कियों के साथ चंद्रशेखर ने शोषण किया है। रोहिणी घावरी के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चंद्रशेखर आजाद के भविष्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
स्विटजरलैंड में रहकर एनजीओ चलाती हैं
Bijnor: द्वारिकेश शुगर मिल के जीएम के घर लाखों की चोरी! राजस्थान गया था परिवार, पीछे से खंगाला मकान
नजीबाबाद की सुरक्षित कॉलोनी में द्वारिकेश शुगर मिल के जीएम शत्रुघ्न शेखावत के घर चोरों ने 15 तोला सोना, चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली। परिवार राजस्थान गया था। CCTV में चोरों की तस्वीरें मिली हैं।
विस्तार
बिजनौर जनपद के द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की सुरक्षित मानी जाने वाली कॉलोनी में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई है। चीनी मिल के जीएम (मैटीरियल) शत्रुघ्न शेखावत के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार, शेखावत 14 जून को परिवार सहित राजस्थान गए थे। इसी बीच 17/18 जून की रात चोरों ने उनकी अनुपस्थिति में वारदात को अंजाम दिया।
चोर बाउंड्रीवॉल पर लगे कंटीले तार काटकर कॉलोनी में घुसे और जीएम के आवास पर लगा कुंडा काटकर भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने सीधा उस सेफ को निशाना बनाया, जिसमें करीब 15 तोला सोना, चांदी के आभूषण, कटोरियां और एक लाख से अधिक नकदी रखी थी।
बुधवार को जब घर की सफाई करने आए कर्मचारी ने टूटा हुआ कुंडा देखा, तब चोरी की जानकारी मिल पाई। इसके बाद GM राजस्थान से तुरंत लौटे और नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दी।
पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी जानकार की मिलीभगत से की गई है, जिसे जीएम के परिवार के बाहर होने की पूरी जानकारी थी।
मामले की जांच की जा रही है और कॉलोनी के आसपास लगे CCTV कैमरों में चोरों की गतिविधियां भी कैद हुई हैं।