यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा का दिन टाला गया

यमन में मौत की सज़ा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों से जानकारी मिली है कि यमन के स्थानीय प्रशासन ने 16 जुलाई 2025 को होने वाली उनकी मौत की सज़ा का दिन फिलहाल टाल दिया है.

उन्हें बचाने के लिए अभियान चला रहे लोगों ने बीबीसी को मौत की सज़ा की तारीख़ के बारे में जानकारी दी थी.

मौत की सज़ा होने के बाद निमिषा के परिवार ने भारत सरकार से इस मामले में सक्रिय होने की गुहार लगाई थी. इसके बाद सरकार की तरफ़ से परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया था. हाल के दिनों में सरकार ने परिवार को दूसरे पक्ष से आपसी सहमति से समाधान का समय मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए.

सूत्रों के मुताबिक़, मामले की संवेदनशीलता के बावजूद भारतीय अधिकारी यमन के जेल प्रशासन और अभियोजन कार्यालय के संपर्क में बने रहे, जिससे यह मौत की सज़ा का दिन फ़िलहाल टल गया है.

इससे पहले बीबीसी तमिल से बात करते हुए यमन में निमिषा मामले में पावर ऑफ अटॉर्नी सैमुअल जेरोम ने कहा, “सब कुछ सकारात्मक दिशा में जा रहा है. आज (मंगलवार) के दिन के अंत तक कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है. लेकिन यह मौत की सज़ा रद्द होने की ख़बर नहीं होगी. मौत की सज़ा का दिन सिर्फ़ टाला जाएगा.”

  • Related Posts

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    🇮🇳 रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत क्यों? 🛢 ट्रंप की धमकी और भारत पर सीधा हमला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड…

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    भारत और अमेरिका के बीच दो साल के भीतर ही हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. ये हैरान करने वाली बात है. सिर्फ़ दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    • September 24, 2025
    • 3 views
    UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान — गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर आरोप

    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    • September 24, 2025
    • 4 views
    भीषण सड़क हादसा: पिकअप चालक की मौत

    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    • August 7, 2025
    • 3 views
    रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार चीन, फिर भी ट्रंप के निशाने पर भारत

    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    • August 7, 2025
    • 5 views
    दिल्ली में इतने सांप क्यों निकल रहे हैं?

    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    • August 7, 2025
    • 4 views
    ‘ट्रंप इसी राह पर चले तो…’, अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?

    ‘दुश्मन अगर ख़ुद को बर्बाद करने पर तुला हो तो न दें दख़ल’, ट्रंप की भारत को धमकी पर जानकार क्या बोले

    • August 7, 2025
    • 91 views
    ‘दुश्मन अगर ख़ुद को बर्बाद करने पर तुला हो तो न दें दख़ल’, ट्रंप की भारत को धमकी पर जानकार क्या बोले